चंडीगढ़। शहर में दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश ने ठंड की वापसी करा दी है। मार्च के महीने में जहां पंखे चलने शुरू हो गए थे अब लोग जैकेट स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं। अधिकतम तापमान गिरकर शुरू 18.8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 10.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से बीते दो वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार ट्राईसिटी में अगले कुछ दिन मौसम मिला-जुला रहेगा। 21-22 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, 23-25 मार्च को आसमान साफ रहने की उम्मीद है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। चंडीगढ़ में मार्च के दौरान न्यूनतम तापमान आमतौर पर 13 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
वर्ष
मार्च में दर्ज प्रमुख स्थिति
औसत न्यूनतम तापमान
2026
बारिश के कारण अचानक गिरावट, 2 साल का रिकॉर्ड टूटा 14.8°C - 15°C
2025
सामान्य मौसम, हल्की गर्मी की शुरुआत 14°C - 16°C
2024
मार्च के अंत में लू जैसे हालात 17°C - 19°C
2023
बेमौसम बारिश ने तापमान को सामान्य से नीचे रखा 13°C - 15°C
2022
रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च में पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार 18°C - 22°C