फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के लिए हो जाइए तैयार, दिन और रात के तापमान में इतना अंतर

Mon, 30 Oct 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Weather - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सर्दी के लिए तैयार होने का वक्त अब आ गया है। दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो गई है। नौ दिन में दिन के तापमान में तीन डिग्री और रात के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो से तीन दिन में दिन के तापमान में एक डिग्री की और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड की धमक और बढ़ सकती है। रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। ये गिरावट पिछले हफ्ते से शुरू हुई है। इससे पहले तक तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। इससे दिन में गर्मी महसूस की हो रही थी।
विज्ञापन


 रविवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। चार दिन पहले तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया गया था। रात का तापमान भी नार्मल से नीचे था। मगर शनिवार रात दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में तापमान और कम था। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस। विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे उत्तर भारत में हल्की-हल्की धुंध बढ़ रही है।

इस वजह से तापमान मे बढ़ोतरी हुई है। हालांकि दो से तीन दिन में छंट जाएगी। उसके बाद तापमान में गिरावट शुरू  होगी। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है, जो मौसम में परिवर्तन लाने में भी सहायक साबित हो सकता है। यदि विक्षोभ ज्यादा एक्टिव हुआ तो तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो से तीन दिन हल्की धुंध छाई रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन में कब कितना रहा तापमान

चंडीगढ़ में मौसम - फोटो : File Photo
दिन के तापमान गिरने से कम होगा डेंगू
दिन के तापमान पर ही सभी की निगाहे हैं। दरअसल पूरे ट्राइसिटी में डेंगू का जबरदस्त कहर है। रोजाना 20-25 डेंगू के नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। नवंबर से शुरू होने को है, मगर डेंगू मच्छरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। एंटी मलेरिया अधिकारी डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि अधिकतम अधिक होने के कारण डेंगू मच्छर सरवाइव कर रहे हैं। जब तक अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री तक नहीं आता, तब तक डेंगू का कहर जारी रहेगा। इसलिए तापमान में गिरावट जरूरी है। 

नौ दिन में कब कितना रहा तापमान
दिनांक              अधिकतम            न्यूनतम तापमान
28 अक्तूबर         29.6                  13.9
27                  30.6                  16.2
26                  30.8                  16.4
25               31.6                    14.0
24               31.9                     14.0
23                32.5                    15.2
22                31.2                    18.2
21               32.9                     17.6

एक नवंबर के बाद तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिल सकती है।  पिछले दो दिन में तो तापमान नीचे आया है। जल्द ही इसमें और गिरावट आ सकती है। 
सुरेंद्र पाल, निर्देशक चंडीगढ़ मौसम केंद्र
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें