फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन की पहली धुंध से ठिठुरा चंडीगढ़, दर्ज कर गई सबसे कम दृश्यता

Tue, 17 Jan 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में घना कोहरा
विज्ञापन
सीजन की पहली धुंध से चंडीगढ़ ठिठुर गया। सारा दिन बादल छाए रहे और सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। मंगलवार को सीजन की पहली धुंध छाई। इससे दिन के तापमान में करीब नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक के सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा है। इससे पहले सात जनवरी को अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


350 मीटर दृश्यता दर्ज की गई
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार को सबसे कम दृश्यता सुबह 8.30 बजे 350 मीटर दर्ज की गई थी। सुबह 11.30 बजे 750 मीटर, ढाई बजे 1500 मीटर व साढ़े पांच बजे 1500 मीटर दर्ज की गई। धुंध सोमवार शाम से छाने लगी थी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी धुंध छाने की संभावना है। हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

आगे कैसे रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन तक धुंध रहने की आशंका है। हरियाणा व पंजाब के कुछ इलाकों में भी धुंध छा सकती है। दिन का तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि रात का तापमान छह से सात डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 21 जनवरी के आसपास एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हार्ट व सांस रोगी बचकर रहे
जीएमएसएच 16 के मेडिसिन के हेड डाक्टर गोपाल भारद्वाज ने बताया कि इस सीजन में हार्ट व सांस रोगी को बचने की जरूरत है। ठंड की वजह से धमनियां सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड का सरकुलेशन का कम होता। इस वजह से रोगियों को ब्रेन स्ट्र्रोक व हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है। सांस के रोगियों को सांस लेने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें