इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह शेड्यूल 29 अक्तूबर से दो दिसंबर तक मान्य है। इसके बाद मौसम को देखते हुए फ्लाइट का शेड्यूल दो दिसंबर के बाद नए विंटर शेड्यूल के मुताबिक 10 मिनट सुबह जल्दी और शाम को 15 मिनट देरी तक का वाच आवर बढ़ा दिया गया है।
नए शेड्यूल में सुबह के समय 7.25 बजे दिल्ली फ्लाइट का संचालन होगा। वहीं शाम के समय जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट का संचालन 3.50 बजे तक होगा। अब कुल फ्लाइटों का संख्या 30 हो जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओं सुनील दत्त ने बताया कि मौसम को देखते हुए दो दिसंबर के बाद फिर से फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसमें एयर इंडिया की ओर से दिल्ली और कुल्लू की फ्लाइट अभी एड कर दी गई है। यह फ्लाइट 13 अक्तूबर से शुरू हुई है।
अगली स्लाइड में पढ़े: नया फ्लाइट शेड्यूल