फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी के विजेताओं को मिला बड़ी प्रतियोगिता का टिकट

Sat, 09 Nov 2013 11:45 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संत ईशर सिंह स्कूल फेज-7 में चल रही जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और किशोर मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। तीन दिन तक चली प्रदर्शनी के अंतिम दिन एसएसए की एडिशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर परमपाल कौर मुख्य मेहमान थीं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद बच्चों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक माडलों के लिए उनकी और उनके टीचरों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदर्शनी और मुकाबलों के विजेता बच्चों को इनाम भी बांटे। इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विजेता बच्चे आने वाले समय में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

जिला साइंस सुपरवाइजर तनजीत कौर ने बताया कि प्रदर्शनी में तहसील स्तर में पहले तीन स्थान हासिल करने वाली टीमों ने भाग लिया। प्रदर्शनी पांच थीमों खेतीबाड़ी, ऊर्जा, सेहत, वातावरण और स्रोत पर आधारित थी, जिसमें बच्चों द्वारा अपने मॉडल प्रदर्शित किए गए थे।
विज्ञापन


किशोर मेले के तहत स्लोगन राइटिंग, लेख मुकाबले, चार्ट मेकिंग और अध्यापकों के भाषण के मुकाबले कराए गए। इन सभी मुकाबलों की जजमेंट सुरेश कुमार, चरनजीत कौर, डॉ. कुलविंदर कौर, दिलबर सिंह, ललिता, परमजीत कौर, और सतविंदर कौर द्वारा की गई।

अंत में संत ईशर सिंह स्कूल की प्रिंसिपल इंदरजीत कौर संधू और प्रशासक पवनदीप कौर गिल ने आए सभी स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों और मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर जसवीर सिंह गोसल, सुनील कुमार, शिवशंकर, सुमेश कौल, गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें