फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रामकृष्ण मिशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में बुधवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। युवा-उन्मुख स्वैच्छिक पहल विवेक संघ द्वारा ‘विवेक चेतना’ नाम से अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के पांच स्कूलों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी भीतिहरानंद के स्वागत उद्बोधन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सपना नंदा ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और चरित्र निर्माण पर बल दिया। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं में आशियाना पब्लिक स्कूल, कक्षा 9वीं में मोतीराम आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कक्षा 10वीं में भवन विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें