फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका है तो पढ़ें सरकारी फरमान

Tue, 03 Mar 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा को जमीन का किराया जमा नहीं करवाने वाले शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। इनके ठेके सील भी किए जा सकते हैं। विभाग की ओर से इन बकायादारों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक ठेकेदारों ने रुपये जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन


दरअसल हुडा की जमीन पर शराब ठेके खोलने के एवज में एक तय किराया जमा करवाना होता है, लेकिन कई ठेकेदारों ने यह राशि जमा नहीं करवाई थी। पहले मामला फाइलों में दबा रहा, लेकिन हुडा के ईओ महावीर कौशिक के आदेश के बाद नोटिस जारी किए गए।

फाइल देखने के बाद पता चला कि शहर की दो दर्जन से ज्यादा शराब की दुकानों पर लाखों रुपये बकाया हैं। नोटिस भेजने के बाद कई लोगों ने रुपये जमा करवा दिए, लेकिन कुछ ठेकेदारों ने राशि जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अभी शराब ठेकेदारों पर लगभग 15 लाख रुपये बकाया हैं। अब हुडा अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि जल्द पैसा जमा नहीं करवाया गया तो ठेके सील कर दिए जाएंगे। इसके बाद जुर्माने की राशि के साथ ही रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन


जिन ठेकेदारों ने अपनी दुकान संबंधी किराया जमा नहीं करवाया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इनके ठेकों को सील भी किया जा सकता है।
-महावीर कौशिक, ईओ, हुडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें