फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका फायरिंग केस : दोनों बदमाशों का प्रोडक्शन वारंट तीन दिन और बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 2 जून को सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में दोनों शूटर अमरजीत उर्फ टोपी और देवेंद्र उर्फ चावला का पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस ने तीन दिन का और प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एक शूटर को कुरुक्षेत्र से तो दूसरे को अंबाला से लेकर आई है। पुलिस पूछताछ के दौरान शूटरों ने फायरिंग में उनका साथ देने वाले तीन अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा किया है, जोकि हरियाणा के अलग-अलग शहरों से हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। दोनों शूटरों वारदात के करीब डेढ़ महीने बाद कुरुक्षेत्र की सीआईए टीम ने बीते 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। शूटर टोपी पर पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में करीब 10 मामले जबकि देवेंद्र उर्फ चावला पर 13 मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि बीते 2 जून को सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग फरार बदमाश हो गए थे। वारदात में ठेके पर काम करने वाले राजेश के बाजू में दो गोलियां लगीं जबकि मदन व पवन दुकान में लगे शीशे के टूटने से घायल हो गए थे। ठेका मालिक राम अवतार बत्रा के रिश्तेदार अंकुर नारंग को भी गोलियां लगीं। पुलिस की जांच में दोनों शूटर देवेंद्र और टोपी कैद थे। वारदात के बाद से चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच इनकी धरपकड़ के लिए पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी लेकिन पुलिस को इनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला था। हालांकि बाद में सेक्टर 3 थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होंडा अमेज कर को यमुनानगर जगाधरी से बरामद कर शूटरों की मदद करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें