फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ ऑफिस बना 'मयखाना', जाम टकराते मिले पंचायत सचिव और क्लर्क, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 20 Jun 2019 05:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
बीडीपीओ ऑफिस बना 'मयखाना' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाम होते ही बीडीपीओ कार्यालय 'मयखाना' बन जाता है। पंचायत सचिव और क्लर्क आपस में जाम टकराते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला पंजाब के कपूरथला का है। कस्बा नडाला के बीडीपीओ कार्यालय में शाम के समय ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


इस गलासी जंक्शन का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों कर्मचारियों को विभागीय उच्चाधिकारियों ने नोटिस थमा दिया है, जबकि वीडियो में कई और कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं और कैमरे को देखते ही वह भागते दिखाई दे रहे हैं। उनसे जब शराब पीने के बारे में पूछा गया तो वह पानी पीने की बात कहने लगे।

मामला सामने आते ही डीडीपीओ हरजिंदर सिंह ने दोनों कर्मचारियों को शोकाज नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डायरेक्टर को लिखित में भेज दिया गया है। वहां से आदेश आते ही एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, खबर फैली कि बीडीपीओ कार्यालय में देर शाम शराब पीने का दौर चलता है। जांच पड़ताल के लिए जब पत्रकार कार्यालय पहुंचे तो खबर सच निकली। पंचायत सचिव सुखविंदर सिंह और क्लर्क सरबजीत सिंह कार्यालय में शराब पी रहे थे। कार्यालय में सरकारी टेबल पर शराब की बोतल, सोडे की बोतलें और नमकीन रखी हुई थी।

उनके साथ गुरदीप सिंह व अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन सुखविंदर व सरबजीत शराब पी रहे थे। बीडीपीओ कार्यालय के मयखाना बनने की सूचना मिलने पर जैसे ही पत्रकारों का कैमरा वहां पहुंचा तो उन्होंने टेबल पर शराब व अन्य सामान रखा हुआ देखा। वहीं पत्रकारों को देखकर कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे।

कर्मचारी कैमरे को देखकर इस कद्र घबरा गए कि अपने मोबाइल भी वहीं छोड़ दिए। अब इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखेर डीडीपीओ भी हरकत में आ गए और शराब पीने वाले दोनों कर्मचारियों को नोटिस भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें