पत्नी नौकरी के लिए कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर से बात करती थी, इस बात से गुस्साए पति ने अगवा करके उसे रातभर पीटा और सुबह चार बजे अधमरी हालत में सड़क पर फेंककर चला गया। मामला मोहाली का है।
सेक्टर-52 निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर है। सोमवार को उसकी कंपनी में दो अज्ञात व्यक्ति उससे जॉब से संबंधित विषय में बात करने कंपनी में आए थे। इस पर उसने उन्हें जॉब के लिए मना कर दिया, जिसके बाद वे वहां से चले गए।
शाम सात बजे जब वह ऑफिस से घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकला तो 200 मीटर दूर जाते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जब उसने कार चालक को पूछा कि कैसे कार चला रहे हो तो तीन व्यक्ति कार से निकल कर आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल की चाबी रख ली और उसे भी कार में बैठा लिया। कार में बैठाने के बाद भी वह उसे पीटते रहे।
इसके बाद उसे काफी देर तक कार में घुमाने के बाद बांकरपुर में एक अज्ञात खेत में ले गए। वहां उन लोगों के अन्य साथी भी मौजूद थे। वे सभी शराब पी रहे थे और उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाने लगे। जब वह पीने से मना करता तो सभी मिलकर उसे डंडे, रॉड और लाठी से पीटते। कुछ समय बाद वहां एक महिला आई, जो उसकी कंपनी में एक महीने पहले काम करती थी।
जिस व्यक्ति ने उसका अपहरण किया था, वह उसका पति था। वह गुस्से में था, क्योंकि उसकी पत्नी उससे बात करती थी। इसके चलते उसने उसका अपहरण किया। इस पर महिला ने पति को कहा कि तुम गलत शक कर रहे हो। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे और उसे अधमरा करके सड़क पर फेंक गए।
घायल ने बताया कि उस महिला ने कुछ दिन पहले उसे फोन किया था कि वह उसकी कहीं नौकरी लगवा दे। उसके पति ने उसे जब फोन पर बात करते हुए देखा तो वह गलतफहमी में उसका अपहरण करने के लिए कंपनी में आ पहुंचा था।
पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत, कटवाते रहे चक्कर
घायल के भाई अरविंद ने बताया फेज-1 थाने के पुलिस कर्मी ने कहा कि फेज-8 बी चौकी में जाकर मामले की शिकायत दो। फेज-8 में पहुंचे तो उन्होंने दो घंटे तक बिठाकर रखा, फिर शिकायत लिखी और मुबारकपुर थाना में जाकर शिकायत देने के लिए कह दिया। जब मुबारकपुर पहुंचे तो वहां के पुलिस कर्मी ने डेराबस्सी थाने में जाने के लिए भेज दिया। जब डेराबस्सी पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आपका केस मोहाली का है तो वह शिकायत दर्ज होगी। फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।