बीते दिनों पठानकोट चौक के पास बोरी में मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को काबू कर लिया है। उसका प्रेमी फरार चल रहा है। मृतक की पहचान गदईपुर में रहने वाले मजदूर बाबूलाल निवासी गांव जज्झौर जिला सुलतानपुर यूपी के रूप में हुई है।
पुलिस का दावा है कि बाबूलाल की पत्नी प्रभावती ने अपने प्रेमी राधेश्याम के साथ मिलकर पति की हत्या की और सिर काटकर गांव रंधावा मसंदा में दबा दिया। पुलिस ने सिर को भी बरामद कर लिया है और डीएनए टेस्ट के जरिए दोनों का मिलान करवाया जा रहा है। प्रभावती अपने पति बाबूलाल को अपने प्रेम संबंधों में रोड़ा समझती थी। इसी कारण उसने अपने 20 साल पुराने प्रेमी राधेश्याम के संग मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी सुडनविजी ने बताया कि बाबू लाल जालंधर के गईपुर इलाके में एक फैक्टरी में
नौकरी करता था। उसकी पत्नी प्रभावती का प्रेम प्रसंग पंचकूला के रहने वाले राधेश्याम के साथ चल रहा था जो जीप चालक है।