फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2014 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद पुलिस ने पति की हत्या का षड्यंत्र रचने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उसका मुख्य आरोपी साथी पहले ही पुलिस रिमांड पर चल रहा है। साथ ही पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त की गई वैगनआर गाड़ी पांतड़ा (पंजाब) से बरामद कर ली है।

मामले में जमीनी विवाद के अलावा यह भी खुलासा हुआ है कि दंपति में जमीनी विवाद को लेकर चल रही तकरार में सलाह-मशविरा देने वाले आरोपी के विवाहिता के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। जबकि महिला का पति उसे बेटे की तरह सम्मान देता था। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि राजौंद पुलिस ने 21 जून, 2012 को क्षेत्र की नहर के पास एक शव बरामद किया था।

जिसकी पहचान अमरहेड़ी जिला जींद वासी दलीप सिंह के रूप में हुई थी। इस मामले में दिलीप की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके बेटे की हत्या के मामले में उसकी पुत्रवधू का हाथ है।

मृतक दलीप अपने परिवार से खुश नहीं था और अपनी जमीन मां-बहनों के नाम करवाना चाहता था। जबकि उसकी पत्नी जमीन को अपने बच्चों व खुद के नाम करवाना चाहती थी।

दिलीप की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरहेड़ी जिला जींद वासी तीन बच्चों की मां विधवा संतोष को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पूर्व ही पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी रूपचंद अमरहेड़ी ने कुबूला कि उसने महिला के कहने पर दलीप को गांव के शमशान घाट पर बुलाया, जो शराब के नशे में था।
विज्ञापन


वह अपनी वैगनआर में उसकी हत्या कर दी और शव को राजौंद क्षेत्र की नहर के पास खुर्दबुर्द होने के लिए फेंक गया था। मृतक का बड़ा भाई करीब 20-25 वर्ष पहले कहीं चला गया था, जबकि छोटा भाई मंदबुद्धी का है, जिस कारण परिवार की देखभाल वही करता था।

वारदात में प्रयुक्त कार को को इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने पंजाब से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें