फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली में पांच लाख की भीड़ जुटाने की तैयारी

Tue, 12 Aug 2014 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अगस्त को कैथल आगमन के लिए तैयारियों के सिलसिले में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को यहां हुई।
विज्ञापन


बैठक में मोदी की रैली में पांच लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्षों से रैली में आने वाले लोगों की अलग-अलग रिपोर्ट ली गई।

सभी अध्यक्षों ने अपने जिले से 5 हजार से लेकर 50 हजार तक लोगों की भीड़ रैली में लेकर आने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रभारी जगदीश मुखी ने कहा कि प्रधानमंत्री 19 अगस्त को कैथल आ रहे हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रति काफी गंभीर है। यही कारण है कि चुनाव घोषणा होने से पहले ही 14 अगस्त को पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह महेंद्रगढ़ में और 16 को जींद में रैली को संबोधित करेंगे।

14 को वे प्रदेश में चार यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 19 को कैथल में प्रधानमंत्री मोदी सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भी विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करें।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 54 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। अब 90 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें सत्ता नहीं, सेवा का अधिकार चाहिए। आज छह साल पुरानी पार्टी 40 साल पुरानी पार्टी को चेतावनी दे रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा की विचारधारा को पसंद किया है।

कार्यकर्ता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाएं। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चुनाव लड़ें। अब प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इसीलिए बूथ स्तर पर अपनी मजबूती बनाएं।

वहीं सह-प्रभारी अनिल जैन, विधायक दल के नेता अनिल विज, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल, कंवरपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी, सुभाष बराला, मनीष ग्रोवर, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रविभूषण गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, अरुण सराफ, सुरेश कुमार गर्ग, पाला राम सैनी, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, संजय भारद्वाज, प्रेम कल्याण, अशोक गोयल, रॉकी मित्तल, जसंवत पठानिया, पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक में नरेंद्र मोदी के लिए गाने लिख चुके रॉकी मित्तल की हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गई सीडी का विमोचन भी किया गया। वहीं इनेलो नेता सुदेश चौधरी ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें