फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के नाम पर विधवा से ठगे 20 लाख

Fri, 18 Apr 2014 08:40 AM IST
मोहाली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-4 निवासी एक विधवा से उसके ही परिचित एक दंपति व उनके बेटे ने 20 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन बाद में उनकी नियत बदल गई। इसके बाद उन्होंने महिला को पैसे वापस करने से मना कर दिया। साथ ही आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


इस पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही तीन आरोपियों के खिलाफ थाना फेज-1 में पर्चा दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस को दी शिकायत में प्रभजोत कौर ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-8बी में उसके मामा का घर है। उनके यहां उनका काफी आना-जाना था। वहीं धर्मवीर सिंह, पत्नी सतनाम कौर व उनके बेटे सोनू से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद उनका मेलजोल काफी बढ़ गया।
विज्ञापन


इसी बीच एक दिन दंपति ने उनसे किसी काम के बहाने 20 लाख रुपये मांगे। उनकी बातों में आकर प्रभजोत ने उन्हें 20 लाख रुपये उधार दे दिए। काफी समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने उसे उसके पैसे वापस नहीं किए।

एक दिन प्रभजोत ने धर्मवीर सिंह से जब उसके पैसे वापस करने के लिए फोन किया तो वे उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह उसे रकम वापस नहीं करेंगे। इसके बाद परेशान प्रभजोत ने 25 नवंबर 2013 को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी।

इस पर ईओ विंग ने अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद मामले में एसपी सिटी-1 व डीए लीगल की राय ली गई। फिर उक्त परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें