फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बदला मौसम, फिर लौटी सर्दी

Sun, 02 Mar 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम से बदले मौसम के बीच पूरे उत्तर भारत में बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी है।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं छिटपुट तो कहीं जोरदार बारिश हुई। शनिवार को अमृतसर में बाद दोपहर जोरदार ओलावृष्टि हुई। करीब एक घंटा हुई बारिश के बीच ओलों से शहर में जनजीवन भी ठहर गया। लुधियाना में बारिश और ओलो से लुधियाना की रायकोट सब डिवीजन में तकरीबन 1770 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है।

लुधियाना के एसडीएम राकेश पोपली ने खराब मौसम से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद कहा है कि तहसील के गांव भैणी दरड़ा, शहीदगढ़, कलसियां, अकालगढ़, राजगढ़, तुंगाहड़ी में फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग को इसके लिए तुरंत गिरदावरी करने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच शनिवार को भी शहर में हल्की बारिश के बाद कुछ इलाकों में ओले पड़े।

दो दिन से बारिश, ओले और हवा के कारण मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को अमृतसर जिले में 7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जबकि जिले का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 20.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जालंधर  में बरसात ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है। इसके साथ ही फसलों को भी नुकसान होने लगा है। बागवानी माहिर डा. कृष्ण मलिक का कहना है कि इस बारिश के कारण अभी जमीन से निकलने वाली सब्जियों को काफी नुकसान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें