फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है लखा सिधाना, इस पार्टी का रह चुका है हलका इंचार्ज, दर्ज हैं कई मामले

Wed, 27 Jan 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
लखा सिधना - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली में कड़ी सुरक्षा है। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक 15 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें से ईस्टर्न रेंज में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। दिल्ली में किसानों के उग्र प्रदर्शन के अराजक हो जाने के बाद हुई हिंसा में कम से कम 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली हिंसा में जिस लखा सिधाना का नाम आ रहा है वह पंजाब में कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उस पर हत्या लूट और अपहरण समेत कई मामले भी दर्ज हैं। वह पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से बनाई गई पार्टी पंजाब पीपुल्स पार्टी का हलका इंचार्ज भी रह चुका है। 

वह अब सामाजिक कार्यों में आगे रहता है पंजाब में साइन बोर्डों पर कालिख पोतने के मामले में भी लखा सिधाना का नाम कई बार आ चुका है। फिलहाल जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें