फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goldy Brar: पुलिसकर्मी का बेटा कैसे बना जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह, जानें गोल्डी बराड़ का इतिहास

Wed, 01 May 2024 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

Who is Goldy Brar : टारगेट किलिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी में शामिल गोल्डी बराड़ कनाडा का बड़ा अपराधी था। 2017 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ने गया था। मगर वहां अपराध की दुनिया में चला गया।
विज्ञापन
गोल्डी बराड़ की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 मई 2022 को जब गायक सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भूना गया तो उसके बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सभी की जुबान चढ़ गया। बराड़ एकदम से पंजाब का सबसे वांटेड अपराधी बन गया।
विज्ञापन




गोल्डी बराड़ पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक का बेटा है। 1994 में मुक्तसर साहिब में पैदा हुए गोल्डी का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे लगभग 13 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका था।  

कई मामलों में था वांछित
पंजाब में गोल्डी बराड़ के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मूसेवाला की हत्या की साजिश उसने कनाडा से ही रची थी। साल 2022 में डेरा समर्थक प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या की जिम्मेदारी भी बराड़ ने ही ली थी। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था। उसके खिलाफ फ्रांस के इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल ने 12 दिसंबर 2022 को रेड कॉर्नर नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन

गोल्डी के एक आदेश पर हथियार उठा लेते थे उसके गुर्गे
खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में ही उसके सैकड़ों गुर्गे हैं, जो उसके आदेश पर हत्या जैसी घटना को अंजाम देते थे। 29 मई 2022 को हुई पंजाबी गायक गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को गोल्डी की तलाश थी।
विज्ञापन

कनाडा के टॉप 25 वांछित अपराधियों में शामिल
गोल्डी बराड़ कनाडा के टॉप 25 वांछित अपराधियों में शामिल था। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने गोल्डी को अपराधियों में 15वें नंबर पर रखा था। उसके ऊपर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम भी घोषित था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें