फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: गर्लफ्रेंड पर कमेंट किया तो युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया लुहूलुहान, क्लब में वारदात

Fri, 27 Dec 2024 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

बूम बॉक्स क्लब में हुई मारपीट में चाकू लगने से घायल मुन्ना अपने कुछ दोस्तों के साथ पहले सेक्टर-9 में स्थित काऊ बॉय क्लब में जाता था। लेकिन अब पिछले कुछ समय से वह साथियों के साथ सेक्टर-9डी में स्थित बूम बॉक्स क्लब में आ रहा था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ का बूम बाॅक्स कैफे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के क्लबों में मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सेक्टर-9 डी स्थित बूम बॉक्स क्लब में वीरवार तड़के तीन बजे युवती पर कमेंट करने पर युवकों में आपस में लड़ाई हुई। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर युवक को गंभीर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


क्लब के बाउंसर व अन्य कर्मी घायल युवक को पहले जीएमएसएच-16 ले गए, लेकिन गंभीर हालत के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, वहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस और सीएफएसएल की टीमों ने घटनास्थल से सैंपल लिए और जांच शुरू कर दी। घायल के बयानों पर सेक्टर-3 थाने में अज्ञात युवक व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वारदात के बाद आरोपी युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने क्लब से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक बूम बॉक्स क्लब में हुई मारपीट में चाकू लगने से घायल मुन्ना अपने कुछ दोस्तों के साथ पहले सेक्टर-9 में स्थित काऊ बॉय क्लब में जाता था। लेकिन अब पिछले कुछ समय से वह साथियों के साथ सेक्टर-9डी में स्थित बूम बॉक्स क्लब में आ रहा था। बुधवार की रात को भी वह दो दोस्तों के साथ क्लब में ही मौजूद था। इसी दौरान क्लब में दो अन्य युवक भी एक लड़की के साथ आए हुए थे।
विज्ञापन


रात में करीब तीन बजे युवकों के बीच में लड़की पर कमेंट करने पर पहले आपसी कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। देखते ही देखते इनमें से एक युवक ने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ चाकू निकाला और मुन्ना को घोंप दिया। उसने मुन्ना पर कई वार किए, जिसके बाद क्लब में हड़कंप मच गया और इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां से रफूचक्कर हो गया।

इसके बाद क्लब के बाउंसर व अन्य कर्मी ही लहूलुहान हुए मुन्ना को पहले सेक्टर-16 जीएमएसएच में लेकर गए और वहां से गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पाते ही पुलिस की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाद में पीजीआई पहुंचकर उपचाराधीन घायल मुन्ना के बयान दर्ज किए और सेक्टर-तीन थाने में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वीरवार सुबह थाना पुलिस सीएफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पिछले गेट से क्लब में एंट्री की। क्लब के अंदर फ्लोर पर खून बिखरा पड़ा था और सामान भी तितर-बितर हो रखा था। सीएफएसएल की टीम ने क्लब के अंदर से खून व अन्य सैंपल लिए और जांच के लिए लेकर चले गए। वारदात के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने क्लब से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी मनप्रीत सिंह फिरोजपुर का रहने वाला है। उनकी जांच टीम ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। युवक के साथ मौजूद उसकी गर्लफ्रेंड पर कमेंट के बाद विवाद हुआ था। वहीं, पुलिस इस क्लब के एंट्री और आउट के दोनों गेट्स पर ताला लगाकर चाबी भी साथ ले गई है।

चंडीगढ़ को पंचकूला व मोहाली से सबक लेने की जरूरत

चंडीगढ़ पुलिस व प्रशासन को मोहाली और पंचकूला से सबक लेने की जरूरत है। इन दोनों शहरों में क्लबों की रात को चलने का समय केवल 12 बजे तक है, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने मुनाफे के चक्कर में यहां के क्लबों को बंद करने की टाइमिंग रात में तीन बजे तक रखी हुई है और इसके बाद तक भी कई क्लब खुले रहते हैं। पंचकूला और मोहाली में 12 बजे क्लब बंद होते ही युवाओं की भीड़ चंडीगढ़ के क्लबों में पहुंच जाती है और इसके चलते मारपीट के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़ में मध्य मार्ग नाइट लाइफ की जान मानी जाती है क्योंकि अधिकतर नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार मध्य मार्ग पर सेक्टर-26, 7, 8 और 9 और औद्योगिक क्षेत्र में हैं। सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों के बाहर 26 नवंबर की तड़के दो युवकों द्वारा देसी बम फेंककर धमाके भी किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें