फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula Triple Murder: इनेलो के पूर्व विधायक की हत्या करने वाले ने ही बरसाई थी गोलियां, पढ़ें बड़े खुलासे

Fri, 27 Dec 2024 02:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

23 दिसंबर की रात सल्तनत होटल के बाहर विक्की, तीरथ और वंदना की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पार्टी जीरकपुर के रहने वाले रोहित भारद्वाज ने अपने बर्थडे पर आयोजित की थी, जिसमें विक्की, उसका भांजा तीरथ और रोहित की दोस्त जींद के उचाना की रहने वाली वंदना पहुंची थी। 
विज्ञापन
कालू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के मोरनी रोड पर स्थित सल्तनत होटल के बाहर ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या करने वाले दो लाख के इनामी गैंगस्टर कालू ककरोलिया ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


पंचकूला क्राइम ब्रांच के हाथ होंडा सिटी कार में सवार आरोपियों की टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज लगी है। इसमें गाड़ी चला रहे आरोपी ने गोल टोपी और चश्मा लगा रखा है।  

कपिल सांगवान का खास शूटर है कालू

सूत्रों के मुताबिक गाड़ी चला रहा आरोपी कपिल सांगवान उर्फ नंदू का खास शूटर कालू ककरोलिया है। वहीं, पुलिस ने कार में कालू के साथ सवार दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है। वह भी नंदू का खास शूटर बताया जा रहा है। कालू के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस एसटीएफ समेत तीन टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस पार्टी में मौजूद टोनी से लगातार पूछताछ कर रही है। टोनी पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात के बाद पुलिस आरोपियों का पीछा करती पंजाब की तरफ पहुंची, जहां आरोपी कार छोड़कर बस में फरार हो गए।

फरवरी में हुई थी राठी की हत्या

कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने 25 फरवरी को नफे सिंह की हत्या करवाई थी। नंदू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बता दें कि नफे राठी की हत्या में शामिल कालू अब तक फरार है। उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कालू के खिलाफ दो लाख रुपये इनाम घोषित है। नफे सिंह राठी पर अंधाधुंध फायरिंग की तरह ही पंचकूला ट्रिपल मर्डर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। हालांकि, पंचकूला ट्रिपल मर्डर में अभी तक किसी ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, जैसा गैंगस्टर वारदात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेते रहे हैं।
विज्ञापन

गोली लगने के बाद गाड़ी से निकलकर भागा था विक्की

सूत्रों के मुताबिक विक्की दो से तीन गोलियां लगने के बाद गाड़ी से निकलकर भागा लेकिन आरोपियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। पार्टी में मौजूद लोग विक्की, तीर्थ और लड़की को लेकर पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचे थे।

नवीन के जरिए आया था रिम्मी के संपर्क में

विनीत उर्फ विक्की कई महीने से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रिम्मी के साथ घूम रहा था। पंचकूला सेक्टर-20 में हुई हत्या में विक्की के साथ नवीन भी शामिल था। विक्की नवीन का भी अच्छा दोस्त है। रिम्मी की भी नवीन के साथ अच्छी दोस्ती थी। इसके बाद विक्की और रिम्मी की जान पहचान हो गई, जिसके बाद दोनों लगातार आपस में मिलने लगे और एक साथ क्लबों में पार्टी करने लगे। सूत्रों का कहना है कि लॉरेंस गैंग के कुछ लोग कुछ समय से रिम्मी से अलग हो गए थे, जिसके चलते रिम्मी ने विक्की का सहारा लिया और उसके साथ घूमना शुरू कर दिया क्योंकि विक्की दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर अशोक का भाई था। रिम्मी के जरिए विक्की की लॉरेंस के गुर्गों से दोस्ती हुई, जिसके बाद वह एक साथ क्लबों में घूमने लग गए। घटना के दिन विक्की रिम्मी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। झज्जर जेल में बंद गैंगस्टर विक्की के भाई अशोक प्रधान ने उसे कुछ समय के लिए नवीन के पास रहने के लिए भेजा था। इसके बाद उसने सेक्टर 20 हत्या में कर दी। पंचकूला सेक्टर 20 में शोरूम में डकैती के प्रयास के दौरान दीपक नामक व्यक्ति की विक्की और नवीन ने हत्या कर दी थी। इस घटना में मनोज नामक व्यक्ति को भी गोली लगी थी। इस मामले में सेक्टर 20 पंचकूला थाने में 16 अप्रैल, 2019 को डकैती, हत्या, आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य धाराओं एवं आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें