फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में भारी ओलावृष्टि : गेहूं की फसल को नुकसान, किसान बोले- 1973 के बाद पहली बार देखे इतने बड़े ओले

Wed, 10 Mar 2021 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला में ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला जिले में बुधवार को किसान मौसम की मार से बेहाल हो गए हैं। सुबह पटियाला और समाना के अलावा कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने सरकार से गिरदावरी करा मुआवजा देने की मांग की है। मौसम का मिजाज मंगलवार रात से ही बिगड़ा है।

विज्ञापन


तेज हवाएं चल रही थीं। बुधवार सुबह बादल छाने के बाद पटियाला व समाना ब्लाक के गांव गाजीपुर, फतेहमाजरी, ढैंठल, कानगढ़, वंमना और ललोछी में ओलावृष्टि हुई। किसान भुपिंदर सिंह ने बताया कि साल 1973 के बाद उन्होंने पहली बार इतने बड़े ओले पड़ते देखे हैं। ओलावृष्टि से गेहूं की बालियां टूट गईं हैं। करीब 60 फीसदी फसल को नुकसान हुआ है। 

किसान सरदारा सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से गेहूं की बालियां टूटी हैं। कई जगह दाना ही जमीन पर गिर गया। नुकसान 50 फीसदी से ज्यादा का हुआ है। सरकार को जल्द से जल्द गिरदावरी करा मुआवजा देना चाहिए। किसान गुरदीप सिंह ने सरकार से 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। 
विज्ञापन


पटियाला का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे फतेहगढ़ साहिब के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी सुरजीत सिंह वालिया ने माना कि पटियाला व समाना ब्लाकों के गांवों में गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान के बारे में सर्वे करा प्रशासन और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें