फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज ने कहा: कोरोना की तीसरी लहर आने और सिर्फ बच्चों पर असर होने का कोई साक्ष्य नहीं

Wed, 26 May 2021 05:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं प्रदेश में ब्लैक फंगस का संकट गहराने लगा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की भारी कमी है। यही वजह है कि मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा विशेषज्ञ देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जता रहे हैं। इस बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में तीसरी लहर आएगी और इसका असर सिर्फ बच्चों पर होगा? इसका क्या आधार है। कोई साक्ष्य नहीं है। हालांकि हम इसके लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड ने कोविड वैक्सीन की एक करोड़ खुराक और ब्लैक फंगस के उपचार में प्रयुक्त होने वाले एम्फोटेरिसिन की 15000 शीशियों की आपूर्ति के लिए दो वैश्विक निविदाएं जारी कीं हैं।

हरियाणा में ब्लैक फंगस के चौंकाने वाले मामले
हरियाणा में ब्लैक फंगस को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह फंगस अब सामान्य लोगों को भी चपेट में ले रहा है। ये लोग न तो कोरोना पॉजिटिव थे और न ही मधुमेह के मरीज। स्ट्रेरॉयड और ऑक्सीजन सपोर्ट भी नहीं ली फिर भी उनको ब्लैक फंगस हो गया। तथ्यों को देखते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ब्लैक फंगस के कारणों को जानने के लिए और ज्यादा रिसर्च की बात कही है। 
विज्ञापन


अधिक शोध की आवश्यकता : विज
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ब्लैक फंगस पर अधिक शोध की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 413 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों में से 64 तो ऐसे हैं, जो कभी कोरोना संक्रमित ही नहीं हुए। 213 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं पड़ी। इसके बावजूद इन मरीजों को ब्लैक फंगस होना चिंता की बात है। इस पर वैज्ञानिकों और केंद्र सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें