फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

Thu, 27 Feb 2020 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी हरियाणा में ठंडी हवा चलने और घने बादलों के छाने के साथ बारिश का माहौल बनने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 28 और 29 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ इस महीने तीसरी बार फसलों के लिए अरब सागर से नमी लेकर आ रहा है। इसके बाद मार्च के पहले हफ्ते में भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में होली के पहले तक तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहेगा। बुधवार को सुबह कहीं-कहीं धुंध छाई रही, हालांकि दिनभर धूप निकलने तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

हिसार में अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को यह 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान बढ़कर 28.5 डिग्र्री तक पहुंच गया। उधर, करनाल और चंडीगढ़ में सुबह के समय आर्र्द्रता 100 प्रतिशत तक पहुंच गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को भी मौसम खुश्क रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 28 फरवरी की रात्रि और 29 फरवरी को दिन में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद 4-5 मार्च को भी बादल छाने व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान यदि ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 

27 फरवरी को दोपहर बाद उत्तर-पश्चिमी हवा बदलकर पूर्व से चलने लगेगी। इससे राजस्थान के ऊपर चक्रवात बनेगा और अरब सागर से नमी खिंचेगा, जिससे हवा में नमी बढ़ेगी। नमी बढ़ने के कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बारिश होगी। नवदीप दहिया, मौसम विशेषज्ञ

यहां 28 और 29 को बारिश की संभावना
रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें