फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनावों के 'दंगल' में उतरेंगी ममता बनर्जी

Sat, 21 Jan 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी 28 जनवरी से पंजाब दौरे पर होंगी। इस दौरान वह न सिर्फ पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने टीएमसी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगी बल्कि मालेरकोटला और बरनाला हलकों में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगी। शनिवार सुबह यहां से टीएमसी उम्मीदवार बेगम प्रवीण नुसरत ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


चुनाव में मुस्लिम कार्ड चलाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष जगमीत सिंह बराड़ ने ममता बनर्जी के संबोधन के लिए मालेरकोटला सीट को प्राथमिकता दी है। चूंकि पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोट बैंक पर ममता का अच्छा दबदबा है इसलिए मालेरकोटला में अल्पसंख्यक समुदाय को आकर्षित करने के लिए यहां जनसभा रखी गई है। 
टीएमसी की यहां से उम्मीदवार प्रवीण नुसरत ने बताया कि पार्टी के सांसद मुकुल रॉय सहित छह संसद सदस्य पंजाब भर में तृणमूल कांग्रेस का प्रचार करने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें