फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता संक्रमण: हरियाणा के नौ जिलों में लगा वीकेंड लॉकडाउन, तीन मई तक रहेंगी पाबंदियां 

Fri, 30 Apr 2021 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत,रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में यह लॉकडाउन शुक्रवार रात से लागू माना जाएगा।  
विज्ञापन
हरियाणा के नौ जिलों में लगा लॉकडाउन। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने कोविड के चिंताजनक हालात को देखते हुए प्रदेश के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया है। पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत,रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में यह लॉकडाउन शुक्रवार रात से लागू माना जाएगा। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने इस आशय के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


30 अप्रैल की रात 10 बजे से यह लॉकडाउन प्रभावी होगा और 3 मई सुबह पांच बजे तक प्रभावी होगा। जो भी लॉकडाउन में अनावश्यक कारणों से घूमता हुआ पाया जाएगा उस पर आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 और 60 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपरोक्त जिलों के रहने वाले लोगों को अपने घरों में बंद रहना होगा।
इस दौरान कोई भी व्यक्ति सड़क पर पैदल अथवा वाहन से घूमने के लिए नहीं निकलेगा। इस दौरान सिर्फ कार्यकारी मजिस्ट्रेट, पुलिस, मिलिट्री, स्वास्थ्य, बिजली और मीडिया को आवागमन की इजाजत होगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके पालन में लगे स्टाफ को प्रवेश पत्र और आईकार्ड दिखाने पर आवागमन करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा प्रतिष्ठान खुले रहेंगे

सभी अस्पताल, पशु अस्पताल, इनसे जुड़े चिकित्सकीय प्रतिष्ठान, चिकित्सा निर्माण और वितरक इकाइयां खुली रहेंगी। इसके अलावा डिस्पेंसरी, केमिस्ट, फार्मेसी, जनऔषधि केंद्र, लैबोरेट्री, क्लीनिक, नर्सिंग होम खुले रहेंगे। पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों को आवागमन की छूट रहेगी।

दूर संचार एवं इंटरनेट सेवाएं
दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं, ब्राडकास्ट एवं केबल सर्विस, खाद्य पदार्थों की डिलीवरी, एलपीजी, पेट्रोलियम, बिजली, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण, निजी सिक्योरिटी सेवा, कृषि कार्य और एटीएम चालू रहेंगे। रेस्तरां और होटल सिर्फ होम डिलीवरी के लिए खुले रहेंगे। कृषि कार्य से जुड़ी कंबाइन आदि मशीनों को अनुमति रहेगी। एयरपोर्ट, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को छूट रहेगी।

सरल हरियाणा पर अप्लाई करें उद्योग
सभी औद्योगिक इकाइयों और उद्यमियों को यह कहा गया है कि वे सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण देकर आवश्यक स्टाफ और कर्मचारियों के लिए पास प्राप्त कर सकते हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को यह सूचित कर दिया गया है कि यह आदेश सिर्फ आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर लागू होंगे। उद्योगों में निर्मित होने वाली आवश्यक वस्तुएं और उनसे जुड़े उपकरणों के आवागमन को छूट दी गई है।  

बिजली निगम के कार्यालय तीन दिन रहेंगे बंद, होंगे सैनिटाइज
हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है। इस कारण कारण शुक्रवार से रविवार तक सभी कार्यालय बंद रहेंगे। किसी भी आवश्यक कार्य के लिए ऑनलाइन या सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी जा सकती है। सभी कार्यालय सोमवार को खोले जाएंगे। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारी भी संक्रमित हो रहे हैं। इसी के चलते यूएचबीवीएन के सभी कार्यालयों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें