चंडीगढ़ सेक्टर 26 की मंडी में जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला और मोहाली के बाद शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शहर में वीकेंड कर्फ्यू का एलान कर दिया। ये जानकारी सभी शहरवासियों तक नहीं पहुंच पाई और शनिवार को असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। शहर के कई हिस्सों से खबरें आईं कि सुबह कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली, जिन्हें फिर पुलिस द्वारा बंद कराया गया।
शनिवार और रविवार का कर्फ्यू पूरे ट्राईसिटी में लगाया गया है। बावजूद इसके शहर की सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही दिखी। हालांकि ये आम दिनों के मुकाबले कम थी। लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए बाहर निकले थे। शनिवार को सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिखा। मंडी में आम दिनों की तरह भीड़ रही और लोग खरीदारी करते दिखे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियमों की भी खूब धज्जियां उड़ाई गईं।