फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोरोना काल में युवाओं का भविष्य' पर पंचकूला कार्यालय में वेबिनार कल, कई गणमान्य होंगे शामिल

Sat, 25 Jul 2020 02:25 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना महामारी से युवाओं का भविष्य कितना प्रभावित हुआ है, विषय पर अमर उजाला पंचकूला कार्यालय में रविवार को एक वेबिनार होगा। आगामी वर्षों में समाज को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस विषय पर वेबिनार में चर्चा होगी।
विज्ञापन


वेबिनार रविवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अमर उजाला के कार्यालय, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2, प्लॉट नंबर-49 में एक वेबिनार आयोजित होगा। वेबिनार में विभिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य लोग सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियां रखते हुए शामिल होंगे।

वेबिनार में विशेष तौर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता नैन, ब्लू वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर वेभु भटनागर, श्री जैनेंद्र पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पूनम ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष बांगड़, भारत भूषण बंसल, एडवोकेट दिनेश जांगड़ा, एडवोकेट करूणदीप चौधरी, पूर्व मेयर रविंदर रावल, टीचर सुमन, समाज सेविक सुभाष पपनेजा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें