फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब में रविवार से बारिश की संभावना, बठिंडा में पारा शून्य

Fri, 27 Jan 2023 10:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके मैदानी इलाकों में बारिश होगी और पहाड़ों में बर्फबारी होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उसके बाद मौसम खुल जाएगा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन की राहत के बाद रविवार से पंजाब में मौसम बदल जाएगा। 29 और 30 जनवरी को सभी शहरों में बारिश के आसार हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। वहीं, पहाड़ों में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद पंजाब के शहरों में तापमान काफी नीचे चले गए हैं। बठिंडा में तापमान शून्य के करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके मैदानी इलाकों में बारिश होगी और पहाड़ों में बर्फबारी होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उसके बाद मौसम खुल जाएगा। 

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं पर विराम लगा। इससे शुक्रवार को मौसम साफ रहा। धूप खिली। इस बीच पंजाब में न्यूनतम तापमान फिर से नीचे चला गया है। अमृतसर में 3.3, चंडीगढ़ में 6.9, फिरोजपुर में 1.2, जालंधर में 4.7, लुधियाना में 6.8 और पटियाला में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें