फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब-हरियाणा में 27 जनवरी को खुलेगा मौसम, दो दिन तक बारिश की संभावना

Wed, 25 Jan 2023 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में सिरसा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 9.6, रोहतक में 10.4 और भिवानी में 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों में कई स्थानों पर ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद 27 जनवरी को मौसम खुलेगा। हालांकि 28 जनवरी को फिर से बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़ सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। हालांकि पंजाब में बठिंडा कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, बरनाला का 6.4, फरीदकोट का 6.9, अमृतसर का 6.2, लुधियाना का 7.4 और पटियाला का 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, हरियाणा में सिरसा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 9.6, रोहतक में 10.4 और भिवानी में 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें