फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मौसम ने फिर ली करवट, रुक-रुक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड

Mon, 27 Jan 2020 08:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला/जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के कई जिलों में सोमवार को हुई बारिश।
विज्ञापन

सोमवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। सुबह से आसमान में बादलों के साथ हलकी बरसात जारी रही। इससे एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। पीएयू मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की तरफ से पहले कहां जा रहा था कि रविवार से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इसलिए कयास लगाए जा रहे थे कि 26 जनवरी के दिन भी बरसात हो सकती है। लेकिन 27 जनवरी की सुबह से आसमान में बादल छा गए। दोपहर बाद तक हलकी बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जो देर शाम तक रुक-रुक जारी रही। इससे न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा।

जालंधरः बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, मौसम ने ली करवट
पिछले कई दिनों से खिली धूप के बाद सोमवार को मौसम ने फिर से करवट ली। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस लीथी लेकिन सोमवार को ठंड बढ़ने से दोबारा जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर चार बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को जैकेट व अन्य गर्म कपड़े पहनने पड़े।
विज्ञापन


पटियाला में बारिश से तापमान में गिरावट
पटियाला में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दी है। सोमवार को सारा दिन रुक-रुककर हुई बारिश के कारण पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक-दो दिन और इसी तरह मौसम खराब रहेगा। सोमवार सुबह से ही बादल छाए थे। इसके बाद बारिश शुरू हुई और यह सिलसिला दिन भर रुक रुककर जारी रहा। 

बारिश के कारण पारे में गिरावट दर्ज की गई। जहां रविवार को पटियाला का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री था, वहीं सोमवार को बारिश के कारण पारे में करीब सात डिग्री की गिरावट देखी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें