फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, अगले चार दिन ऐसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम

Mon, 16 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
मौसम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गर्मी से फिलहाल अगले चार दिन कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान चार दिन 42 से 43 डिग्री तक तापमान रहने की आशंका जाहिर की गई है। 21 व 22 मई को राहत मिल सकती है। इस दिन मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद मई के आखिरी हफ्ते में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


इससे भी थोड़ी बहुत राहत मिलेगी, लेकिन इससे पहले चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। इसी तरह रात का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।

मौसम विभाग ने अपने मीडिया बुलेटिन में बताया है कि अगले चार दिन तापमान बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि बुधवार को 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है। इससे लोगों को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि अगले 36 घंटे के भीतर हरियाणा व पंजाब के एक दो इलाकों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। धूल भरी आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। सोमवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह से साफ था। धूप काफी तेज थी। इससे लोग काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें