फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम मदमस्त, आगे ऐसा रहेगा चंडीगढ़ का वेदर

Tue, 24 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ रॉक गार्डन में घूमते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार और मंगलवार, दो दिन हुई बारिश ने चंडीगढ़ के मौसम को मदमस्त बना दिया। अगले कुछ दिन में वेदर में बड़ा बदलाव आएगा। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर बाद थोड़ी सी उमस बढ़ी, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब 25 दिन बाद दिन का तापमान नार्मल से नीचे आया था।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री नीचे था। इसी तरह से रात का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मौसम ठीक रहेगा, लोगों को ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी।

हालांकि बुधवार के तापमान में दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार रात चंडीगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई। रात भर करीब 7.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी दिन में बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार दोपहर बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखा गया था।
विज्ञापन


रविवार को फिर से बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार को एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इससे 29 व 30 मई को भी मौसम में परिवर्तन देखा जाएगा। बारिश की भी संभावना जताई गई है। इससे वीकेंड का मौसम सुहावना हो जाएगा। उसके बाद जून के पहले और दूसरे हफ्ते में तापमान में एक बार फिर से बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें