वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सोमवार सुबह भी दिखा। करीब एक घंटे में चंडीगढ़ में 11.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। उसके बाद मौसम खुल गया। दिन में काफी अच्छी धूप निकली। दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि 15 मार्च को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। 16 मार्च शाम से हलके बादल छा सकते हैं। 18 मार्च को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इससे फिर से बारिश की संभावना बन रही है।