फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह के दौरे पर मौसम की मार, मोबाइल पर ही करना पड़ा संबोधित

Mon, 26 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
विज्ञापन
केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद किसानों और गरीबों पर केंद्रित सरकारी योजनाएं बन रही हैं। केंद्र का लक्ष्य है कि किसानों की आमदनी दोगुनी की जाए। यह बात फाजिल्का में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की रैली में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कही। 
विज्ञापन


रैली को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मोबाइल के जरिए संबोधित किया। इस दौरान सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल हुईं। सांपला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबों व किसानों की मुश्किलों का पता है। 

उनके सत्ता संभालने को लेकर केंद्र सरकार के हर फैसले में गरीब व किसान के हित की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। यूपीए सरकार या उससे पहले रही कांग्रेस की सरकारों ने गरीबों व किसानों के नाम पर राजनीति तो हमेशा की लेकिन उनके हक के लिए कुछ नहीं किया बल्कि यूपीए सरकार के 10 वर्षों के राज्य की गलत नीतियों के कारण खेती अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरबजीत की बहन दलबीर भाजपा में शामिल

दलबीर कौर - फोटो : फाइल फोटो
सम्मलेन में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पहुंचना था लेकिन मौसम की खराबी के कारण वह पहुंच नहीं सके। उन्होंने फोन के जरिए सम्मेलन में पहुंचे हजारों किसानों को संबोधित किया।

उन्होंने एनडीए सरकार की ओर से किसान हित में चलाई स्कीमों के बारे में बताया कि हर बूंद पानी से खेती और सॉयल हेल्थ कार्ड जैसी स्कीमों से खेती उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा में पंजाबियों की ओर से किए जा रहे बहुमूल्य योगदान की भी प्रशंसा की।

पंजाब के भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान सुखपाल सिंह नन्नु ने किसानों को केंद्र सरकार व पंजाब सरकार की ओ से बनाई गई किसान नीतियों के बारे में बताया। नन्नू ने कहा कि 10 वर्षों में सरकार ने किसानों के हितों को पहल दी है। मौके पर सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें