फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः चंडीगढ़ के लोगों को दो दिन बाद मिलेगी गर्मी से थोड़ी राहत, बूंदाबांदी होने की संभावना

Thu, 21 May 2020 01:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए अपना मुंह ढकती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मई की गर्मी से चंडीगढ़ के लोगों को दो दिन बाद थोड़ी राहत महसूस होगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 मई को चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ का असर यहां दिखेगा, जिससे गरज के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


हालांकि 24 मई से फिर मौसम साफ हो जाएगा और 26 मई तक टेंपरेचर 43 डिग्री पहुंच जाएगा। बंगाल की खाड़ी में होने वाले परिवर्तनों के कारण बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से लगातार मौसम में बदलाव हो रहे हैं। खाड़ी की ओर से आने वाला ‘अम्फान’ चक्रवाती तूफान भी मौसम में बदलाव कर रहा है।

अभी तक मौसम साफ रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई और टेंपरेचर 40 दर्ज किया गया। तापमान के बढ़ने से गर्मी ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि 23 मई को मौसम में बदलाव होने की मौसम विभाग संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद फिर मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें