फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन का केंद्र सरकार से आग्रह... जिनके पास कार्ड नहीं है, उन्हें भी दिया जाए राशन

Thu, 21 May 2020 12:59 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राशन का वितरण - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हजारों लोग हैं जिनके पास न तो राशन कार्ड है और न ही उनके खाते में सब्सिडी आती है, फिर भी यह लोग जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों को भी प्रशासन की तरफ से दिए जाने वाले राशन की जरूरत है। अमर उजाला ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अब प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा ने जानकारी दी है कि शहर में जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है या जिनके खाते में सब्सिडी नहीं आती है, उन्हें भी राशन देने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया गया है। सरकार से आग्रह किया गया है कि जल्द इस पर फैसला लिया जाए ताकि लोगों को राहत दी जा सके।

एडवाइजर ने यह जानकारी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को भी दी है। ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ हुई इस समीक्षा बैठक में प्रशासक ने शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की घटती संख्या को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजाआई के प्रमुखों को केंद्र सरकार की नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत कार्य करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


प्रशासक ने स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता को आदेश दिए कि कोरोना के वह मरीज जो आर्थिक तौर पर ज्यादा मजबूत नहीं हैं, उन्हें प्रशासन के पोस्ट डिस्चार्ज केयर सेंटर में ही रखा जाए। प्रशासक ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि तीनों प्रमुख अस्पतालों के बीच एक ऐसा तंत्र तैयार किया जाए, जिससे कि ओपीडी के मरीजों का दबाव सभी चिकित्सा संस्थानों में समान रूप से वितरित हो ताकि किसी एक अस्पताल पर बोझ न पड़े।

नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर में टूटी सड़कों को बनाने का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। खराब सड़कों की लिस्ट मेयर और एडवाइजर के साथ चर्चा करने के बाद तैयार की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि सेक्टर-26 की होलसेल मार्केट के पास की सड़क को बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

चंडीगढ़ के बार्डर पर हो स्क्रीनिंग: प्रशासक
प्रशासक ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को आदेश दिए कि वह कंटेनमेंट जोन पर खासतौर से नजर रखें। लोगों को किसी तरह की कोई समस्या न आए, इसके बारे में भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रशासक ने शहर के सभी मार्केट एसोसिएशन, ट्रेडर्स दुकानदार मालिकों से आग्रह किया है कि वह अपनी दुकानों के आगे सैनिटाइजर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

इसके अलावा वह अपने ग्राहकों को भी इस बारे में जानकारी दें। उन्होंने डीजीपी संजय बेनीवाल को आदेश दिए कि चंडीगढ़ के बॉर्डर पर होने वाले स्क्रीनिंग में कोई ढील न बरतें। पहले की तरह जारी सख्ती को बरकरार रखा जाए ताकि कोई भी व्यक्ति जिसमें कोरोना वायरस के लक्षण है, उसे शहर में आने से पहले ही रोका जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें