फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 27 से फिर बदल सकता है मौसम, बादल छाने के साथ बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के मौसम का मिजाज 27 अप्रैल से एक बार फिर बदल सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शहर में बादल छाने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसकी वजह से तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही बारिश की वजह से शहर में अभी तक भीषण गर्मी नहीं पड़ी है। अभी तक शहर का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई लेकिन अब फिर 27 अप्रैल को बारिश हो सकती है, जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वीरवार को भी मौसम साफ रहेगा और दिन के समय में तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक मार्च से 24 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 32.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 8.4 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें