फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम.. जून के पहले हफ्ते में तापमान सामान्य से नीचे रहा

विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 56 में बारिश से गुजरते लोग। अमित टोंक - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। आमतौर पर जून का मौसम गर्मी से भरा होता है। तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जाता है, लेकिन इस बार मौसम बदला हुआ है। जून के पहले हफ्ते के 6 दिन बीत चुके हैं, अब भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। शनिवार सुबह अच्छी बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे तापमान में काफी गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कुछ समय अंतराल पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस आते रहे और बीच में चक्रवाती तूफान का भी असर रहा। इससे लगातार मौसम बदल रहा है। इस वजह से तापमान बढ़ नहीं पा रहा। अगले तीन दिन भी तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें