फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, पर जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 28 Jan 2020 12:16 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक/हिसार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर हरियाणा में मंगलवार की सुबह भी दिखा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में क-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। सोमवार को भी बारिश हुईजिसके चलते हिसार में दिन के तापमान में साढ़े चार डिग्री की गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। तीन दिन के बाद फिर शीत लहर के प्रकोप से करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री, अंबाला में 6 और हिसार में 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
विज्ञापन


मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर 28 जनवरी को उत्तर, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की आशंका जताई है। प्रदेश में 29 जनवरी को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। प्रदेश में सुबह से बादल छाए रहे। हिसार समेत कई जगहों पर दस बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर होती रही। दोपहर करीब बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ, हालांकि शाम तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही।

शाम को भी रोहतक समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। उसके बाद ठिठुरन और बढ़ गई। हिसार में अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जनवरी से धूप खिलने की संभावना है, हालांकि कोहरा परेशान कर सकता है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 जनवरी तक बादल के आने-जाने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 30 जनवरी से तड़के और देर रात को धुंध आने की संभावना है।
- डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, हकृवि

बारिश फसलों के लिए लाभदायक

कृषि विकास अधिकारी राजीव भाटिया के मुताबिक यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है, मगर इस समय दिन का तापमान ज्यादा है और बादल भी छाए हुए हैं। ऐसे मौसम में गेहूं में पीला रतुआ व सरसों की फसल में सफेद रतुआ की बीमारी फैलने की आशंका रहती है।

सोमवार को यहां हुई बूंदाबांदी
- रोहतक, सोनीपत, झज्जर, सिरसा, पानीपत, करनाल

यहां हुई इतनी बारिश
हिसार-0.8, अंबाला- 0.6, भिवानी - 0.4
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री)

शहर------------अधिकतम--------न्यूनतम
अंबाला-----------15.1-----------5.8
हिसार------------17.5-----------7.2
नारनौल-----------23.0-----------8.5
करनाल-----------13.6-----------6.6
सिरसा -----------16.9-----------9.2
रोहतक-----------19.1-----------8.2
कुरुक्षेत्र-----------13.6-----------6.5
गुरुग्राम-----------23.2-----------8.5
भिवानी-----------18.8-----------7.7
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें