फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः 5 से 7 मार्च तक पंजाब-हरियाणा में तेज बारिश, ओलावृष्टि की आशंका, चलेंगी तेज हवाएं

Wed, 04 Mar 2020 10:15 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
बारिश का लुत्फ उठातीं लड़कियां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पांच से सात मार्च के बीच पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं चंडीगढ़ में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पांच मार्च को शाम से सात मार्च की दोपहर तक मौसम खराब होने की आशंका है। पंजाब के उत्तरी भाग और हरियाणा के दक्षिणी भाग में बसे शहरों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

चंडीगढ़ में मौसम तो बदलेगा, लेकिन यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चंडीगढ़ में 1 से 2 सेंटीमीटर वहीं पंजाब व हरियाणा में 3 से 4 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


इस दौरान मौसम में 2 से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ का दबाव ज्यादा होने के कारण मौसम में इतना बदलाव होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पंजाब व हरियाणा में भी मौसम विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। इस मौसम में इतनी बारिश फसलों के काफी हानिकारक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें