फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पारा पहुंचा 36 के पार, फिर बूंदाबादी के आसार

Sat, 02 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
मौसम के तेवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अप्रैल शुरू होते ही गर्मी का कहर शुरू हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन एक ही दिन बाद शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36.3 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। अचानक तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी भी आई। दिन की तरह रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे रविवार को बादल छाए रहेंगे। कुछेक इलाकों में बारिश भी हो सकती है, लेकिन बारिश काफी हल्की रहेगी। इससे तापमान में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलेगा। एक से दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा।

शुक्रवार को रात का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक नोट किया गया। हालांकि तापमान उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों में बढ़े हैं। हिसार में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, नारनौल में 39.5 डिग्री नोट किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अप्रैल में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 2010 में 18-19 अप्रैल को 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले साल 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया था।
विज्ञापन


इस बार भीषण गर्मी पड़ने के संकेत
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने के संकेत हैं। जनवरी से लेकर मार्च तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जनवरी में 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा, फरवरी में 3.8 और मार्च में 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। यह बढ़ोतरी आगे के महीनों में भी जारी रहेगी। अप्रैल से लेकर जून के महीनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा बढ़ने के संकेत बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान ज्यादा रहेगा, इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें