फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी भरपाई : सीएम मनोहर लाल

Sat, 13 Feb 2021 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। किसान आंदोलन से उपजे हालात में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान मनोहर लाल ने शाह से किसान आंदोलन, मौजूदा राजनीतिक हालात, मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन


हरियाणा का बजट अगले महीने आना है, उसे लेकर भी मार्गदर्शन लिया। सीएम ने शुक्रवार रात ही हरियाणा के सांसदों के साथ मुलाकात की थी, जिसमें बजट को लेकर सुझाव लिए गए । उन्होंने इस बारे भी गृह मंत्री को अवगत कराया। शाह ने जनहितैषी बजट तैयार करने को कहा है।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गृह मंत्री से संगठनात्मक विषयों, किसान आंदोलन पर चर्चा हुई है। संगठन के कामों को गति मिली है और भविष्य में और ज्यादा सक्रियता की जरूरत पर जोर दिया गया। सीएम ने कहा कि गृह मंत्री से किसान आंदोलन पर भी चर्चा हुई, जो स्थिति है, उससे गृह मंत्री को अवगत करवाया। धरनों और किसान पंचायतों को लेकर सारी जानकारी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी आंदोलनकारी भविष्य में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उसी से उसकी भरपाई करवाई जाएगी। यह कानून बनाने के लिए विधानसभा के बजट में विधेयक लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा, उसकी जानकारी दे दी जाएगी।

जल्द हो सकती है संगठन की घोषणा
सीएम की शाह के साथ बैठक के बाद माना जा रहा है कि हरियाणा में भाजपा संगठन की घोषणा जल्दी हो सकती है। ओपी धनखड़ की प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष तो नियुक्त कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश कार्यकारिणी गठित नहीं हुई है। इसलिए अब संभावनाएं प्रबल हो गई हैं कि जल्दी संगठन का गठन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें