फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कचरे को दोबारा इस्तेमाल में लाकर बचा सकते हैं प्राकृतिक संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-पीयू में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, कचरे का दोबारा इस्तेमाल करने पर दिया जोर

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सर्कुलर इकोनॉमी और विकास पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए कचरे को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल में लाना होगा। इसके लिए सरकार, निजी कंपनियों और शिक्षण संस्थानों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
पीयू के डीएसटी-सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च ने बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सहयोग से कार्यक्रम कराया। मुख्य वक्ता डॉ. अनुपम खुरजिया ने कहा कि शोध और सही आंकड़ों के आधार पर नीतियां बनाने से सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा। पीयू की डीयूआई प्रो. मीनाक्षी गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय शोध, तकनीक और स्टार्टअप के जरिए इस दिशा में काम कर रहा है। अन्य विशेषज्ञों ने भी बेहतर ढांचे और आपसी सहयोग की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स : सर्कुलर इकोनॉमी से यह होगा फायदा
इस्तेमाल की गई वस्तुओं को दोबारा काम में लेने से कचरा कम होगा। साथ ही पानी, बिजली और प्राकृतिक संसाधनों की बचत होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें