फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीबी गोयल बने उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
29 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में व्यापारी हितों से जुड़े 9 मुद्दों पर बनेगी रणनीति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पंचकुला के उद्यमी सीबी गोयल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गोयल ने कहा कि वह मंच के उद्देश्यों को पूरा करने, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सरकार को कर राजस्व उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करेंगे।
मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 नवंबर को सुबह 10:30 बजे गुरुग्राम के माधव सेवा केंद्र, डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर-17ए में होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में देशभर के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि बैठक में व्यापारी कल्याण आयोग और कोष के गठन, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामूहिक व दुर्घटना बीमा, 60 वर्ष के बाद पेंशन, व्यापारिक कानूनों के सरलीकरण, जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के सम्मान और करदाताओं की सुरक्षा सहित नौ मुद्दों पर चर्चा होगी। बीमा में आगजनी, चोरी, लूट और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को शामिल करने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें