फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल दोपहर में नहीं मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुधवार और वीरवार को कजौली वाटर वर्क्स में मरम्मत कार्य के चलते फेज एक व पांच से होने वाली सप्लाई में बदलाव किया गया है। पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन ने पत्र लिखकर नगर निगम को इसके लिए जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

एक्सईएन हरीश सैनी ने बताया कि बुधवार को सुबह चार बजे से नौ बजे तक सामान्य पेयजल सप्लाई होगी। दोपहर में पानी सप्लाई नहीं होगी। शाम को छह बजे से रात आठ बजे तक लो प्रेशर में सप्लाई होगी। इसी प्रकार वीरवार को सुबह पांच बजे से आठ बजे तक लो प्रेशर में पानी सप्लाई होगी। दोपहर में पानी सप्लाई नहीं होगी। उसके बाद शाम को पांच बजे से रात नौ बजे तक सामान्य वाटर सप्लाई होगी। शुक्रवार से पानी सप्लाई पहले की तरह सामान्य रूप से होगी। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। दोनों दिन एक समय सामान्य रूप से सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें