फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पानी की जांच, महिला शक्ति के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने अमृत मित्र योजना शुरू की है। इसके तहत शहर में अब पानी की जांच महिलाओं की टीम करेगी। यह केंद्र की अटल मिशन फॉर रिजर्वेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशनल योजना का हिस्सा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि इससे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पानी के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को पहचानपत्र, लैब युक्त वाहन और वर्दी भी दी जाएगी। इस दौरान मोबाइल लैब को चलाने का काम भी महिलाएं ही करेंगी। लैब का संचालन भी महिलाएं ही करेंगी।
विज्ञापन




महिलाएं गांव, कॉलोनियों और स्कूलों में जाकर पानी के नमूने एकत्र करेंगी। सुबह 6 से दोपहर दो बजे तक यह अभियान चलेगा। सभी सैंपल सेक्टर-39 के वाटर वर्कर्स की मुख्य लैब में जाएंगे, जहां इसकी जांच होगी। जांच रिपोर्ट चार दिन के अंदर आएगी।










मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि निगम का यह कदम शुद्ध और सुरक्षित पीने के पानी की नियमित जांच को सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विकास होगा। साथ ही पानी की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए यह एक सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें