चंडीगढ़। शहरवासियों को 12 और 13 नवंबर को शाम के समय पानी की कम प्रेशर से सप्लाई मिलेगी। नगर निगम कजौली वाटर वर्क्स के फेज-3 से सेक्टर-39 वाटर वर्क्स तक रॉ-वॉटर की पाइपलाइन बदलने के लिए 48 घंटे का शटडाउन लेगा। गांव संगतपुरा और सुखमाजरा में क्षतिग्रस्त पीएससी पाइप हटाकर 1200 एमएम व्यास की एमएस पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों दिन सुबह पानी की सप्लाई सामान्य प्रेशर से होगी, जबकि शाम 6 से 8:30 बजे तक कम प्रेशर से पानी आएगा। ऐसे में लोगों को शाम की जरूरत के लिए सुबह ही पर्याप्त पानी स्टोर करना होगा। नगर निगम ने शहरवासियों से पानी का पहले से इंतजाम करने और मरम्मत कार्य में सहयोग की अपील की है। संवाद