फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत

Sun, 27 Jul 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न फेजों एवं सेक्टरों के लोगों को रविवार को पूरे दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। वजह है कि कजौली वॉटर वर्क्स फेज-3 चंडीगढ़ की मेन लाइन में हो रही लीकेज। जिसकी रविवार को जल सप्लाई विभाग द्वारा मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे में दो फेजों फेज-3 और चार की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। मरम्मत का काम सुबह नौ से शाम तक चलेगा। ऐसे में शहर में सुबह लो-प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। दोपहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। शाम को पानी की सप्लाई उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कजौली से आ रही फेज-3 की लाइन में समस्या आ रही है। कजौली वॉटर वर्क्स के पास ही लाइन में लीकेज हो रही है। इस कारण विभाग ने लाइन की मरम्मत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लाइन का साइज करीब चार फुट है। जिसमें रोजाना हजारों लीटर पानी मोहाली और चंडीगढ़ को सप्लाई होता है। ऐसे में विभाग इस मामले में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है। जिसके चलते लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

लाइन को खाली करने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि फेज-3 की लाइन रविवार सुबह तक पूरी तरह खाली हो जाएगी। इसके बाद लाइन की मरम्मत शुरू की जाएगी।

वॉटर सप्लाई के अधिकारियों के मानें तो कजौली से चार पाइप लाइनों से सप्लाई होती है। ऐसे में दो लाइनों की सप्लाई चलती रहेगी। वॉटर सप्लाई विभाग ने मुसीबत के समय में लोगों से सहयोग देने की अपील की है।

जिक्रयोग है कि शहर को 23 एमजीडी पानी की जरूरत है। अभी तक शहर को 13 एमजीडी पानी मिल पा रहा है। लाइन बंद से होने केवल टैंकों में मौजूद एवं टयूबवेलों वाले पानी की सप्लाई होगी।

ऐसे होगी पानी पानी की सप्लाई
सुबह-लो-प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी
दोपहर-पानी की सप्लाई नहीं होगी
शाम-पानी की सप्लाई उपलब्धता के अनुसार होगी

इन इलाकों में रहेगी पानी की दिक्कत
जल सप्लाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सेक्टर-70, 71, गांव मटौर, शाही माजरा, फेज-9, 10, 11 व इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से पांच तक की सप्लाई प्रभावित होगी।

पानी संबंधी समस्या के लिए यहां मिलेगी मदद
विभाग ने पानी संबंधी लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की है। इसके लिए लोगों को 2225138 पर कॉल करनी होगी। इसके अलावा विभाग द्वारा लोगों को टैंकरों द्वारा भी पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें