फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों का पानी सड़कों पर

Fri, 19 Sep 2014 12:25 AM IST
हेमंत ज्योतिसर/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से सरकार के जल बचाओ अभियान की हवा निकल रही है। गीता कॉलोनी की सड़क लीकेज से कई जगह पर बैठ चुकी है।
विज्ञापन


सड़क पर गड्ढे और इनमें जलभराव हो गया हैं। लोगों की मानें तो पिछले एक साल में लगभग 15 से अधिक बार ये पाइप लाइन लीकेज हो चुकी है। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि सड़क  पर चौतरफा पानी फैला है।

इसकी वजह से न केवल गीता कॉलोनी बल्कि एलआईसी रोड तक पानी सड़कों पर पानी नजर आता है। लीकेज के बारे में जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


लेकिन समस्या का इंतजाम नहीं हो सका। कॉलोनी वासी जन स्वास्थ्य विभाग को लीगल नोटिस देने की भी योजना बना रहे हैं। इनका कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से न केवल जल और सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही जनता के पैसे का भी दुरुपयोग हो रहा है।

एक साल में 15 बार टूटी पाइप
गीता कॉलोनी निवासी श्याम गोपाल ने बताया पिछले एक साल में 15 बार पाइप टूटी है। अब फिर से पेयजल सप्लाई का पाइप लीक है। यह हालात चार-पांच दिनों से बने हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेल में कोई ऑपरेटर भी नहीं है।

पांच दिन से पाइप लाइन लीकेज
कॉलोनी निवासी कृष्णा ने बताया कि करीब पांच दिनों से जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा डाली पेयजल की पाइप लीक हो रही है। लीकेज इतनी अधिक है कि घरों में पानी बंद हो गया है।

लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं लीकेज के  कारण गली में पानी खड़ा रहने और बहने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लीकेज पानी से बैठ गई सड़क
कालोनी में एक निजी नर्सिंग होम के साथ मेडिसन स्टोर चलाने वाले नरेंद्र का कहना है कि विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

सुबह-शाम और कई बार तो दोपहर में भी सप्लाई होने के कारण पानी गली और सड़क पर एकत्रित हो रहा है। इस कारण गीता स्कूल की ओर जाने वाले सड़क का पेच उखड़ गया और अब वहां गड्ढा है। इससे जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं जल भी व्यर्थ हो रहा है।

दस घंटे से बह रहा पानी
कालोनी निवासी सुरेश ने कहा पानी अनमोल है, लेकिन यहां तो उसे व्यर्थ ही गंवाया जा रहा है। दस घंटे से अधिक समय तक दिन में पानी लीकेज हो रहा है, लेकिन विभाग कोई ठोस कदम उठा ही नहीं रहा।
विज्ञापन


साल में कई बार यह समस्या होती है, मगर अधिकारी इसका सही समाधान करने की बजाय काम टरकाऊ कार्यशैली अपना रहे हैं।

लीकेज को बंद किया जाएगा : एसडीओ
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूपेश कुमार ने कहा कि लीकेज की शिकायत आज ही आई है और इसे अगले ही दिन दुरुस्त करा दिया जाएगा।

साल में 15 से अधिक बार लीकेज के सवाल पर उन्होंने कहा कि  इस एरिया में दो ट्यूबवेल होने की वजह से अब प्रेशर ज्यादा है, गर्मी में पानी की खपत अधिक होती है, लेकिन अब मौसम बदलाव के कारण खपत कम हो रही है। जबकि प्रेशर वही है। इस वजह से पाइप लाइन लीकेज की समस्या हुई है। जल्द ही इसका समाधान भी कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें