फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पानी छोड़ा तो भुगतना पड़ेगा ये

Fri, 03 Jan 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कई इलाकों की सड़कें बदहाल हैं। कई सड़कों का निर्माण हुए अभी साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन गड्ढे बनने लगे हैं। सेक्टर-12ए और सेक्टर-5 बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट की सड़क कई जगह टूटी चुकी हैं।
विज्ञापन


सेक्टरों की टूटी सड़कें इतनी खतरनाक हो चुकी हैं कि रात को इन रास्तों से गुजरने से भी डर लगता है। हालांकि, नियमों के अनुसार नए सड़कों का निर्माण पांच साल बाद ही हो सकता है, लेकिन नगर निगम पैच वर्क का काम भी ठीक तरीके से नहीं करवा पा रहा है।

कोट्स
एक साल पहले सड़क निर्माण किया गया था, लेकिन बीच से कई जगह सड़कें  टूट चुकी हैं। यदि मोटे लेयर की सड़क का निर्माण किया जाए तो सड़कें  काफी दिनों तक सही रहेगी।
विज्ञापन

- यतिन, व्यापारी, सेक्टर-12ए

सेक्टर 12ए मार्केट में एंट्री पर ही कई जगह गड्ढे बन गए हैं। उन पर सही तरीके से पैच वर्क तक नहीं किया जाता है। इससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है।
- रामवीर सिंह, व्यापारी, सेक्टर-12ए

घर के सामने इतने बड़े गड्ढे हैं कि अंधेरे में अक्सर लोग यहां पर गिरते रहते हैं। कई बार वाहनों का एक्सीडेंट भी हो चुका है। इसके बावजूद प्रशासन की नींद नहीं खुली।
- मधु जैन, सेक्टर-12ए

सेक्टर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई के पाइप टूटने से सड़कें बदहाल हो रही हैं। इसके बावजूद न तो पाइप लाइन सुधारी जा रही है और न ही सड़कें।
- कोमल गुप्ता, सेक्टर-12ए

घर के सामने इतना बड़ा गढ्ढा है कि कई बार हमारे परिवार के सदस्यों का भी एक्सीडेंट हो चुका है। प्रशासन को इन गड्ढों को भरने की ओर कदम उठाना चाहिए।
- अंजू महाजन, निवासी सेक्टर 12ए पंचकूला।

अधिकारी कोट
सड़कों पर पानी छोड़ने के वजह से गढ्ढे बन रहे हैं। नगर निगम की ओर से सड़कों पर पानी बहाने वालों पर पहली बार एक हजार और दूसरी बार दो हजार का चलान काटा जाएगा।
विज्ञापन

- ओपी सिहाग, ईओ, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें