फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पहले पानी दो, फिर लगवाएंगे मीटर’

Tue, 19 Nov 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों को जब तक पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होता, तब तक पानी के मीटर नहीं लगाए जा सकते और लोग पुरानी दरों पर ही बिल अदा करेंगे।
विज्ञापन


जिन लोगों ने ज्यादा बिल अदा कर दिए हैं, उनकी राशि आगामी बिलों में समायोजित हो जाएगी। यह कहना है शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल का।

विजय बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बैठक कर यह मुद्दा उठाया। बंसल ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि कालका में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।

विजय बंसल ने कहा कि 18 फरवरी 2013 को प्राप्त आरटीआई के अनुसार हरियाणा शहरी क्षेत्रों में 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रति दिन देना आवश्यक है, जबकि कालका शहर में करीब 100 लीटर पानी प्रति व्यक्ति ही दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सोमनाथ, पार्षद सतीश भट्ट, कृष्ण चंद, हरभजन सिंह, पूर्व पार्षद हरजीत सिंह, महेश शर्मा, सुभाष शर्मा, अरूण शर्मा, ऐमना कुमार, अशोक वालिया भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें